बड़हरिया: शौच करने के विवाद में फायरिंग, महिला समेत दो घायल

गुलाम अली एवं उसके पुत्र आसिफ राजा गिरफ्तार

घायलों में तीनभेड़िया निवासी मेघनाथ शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा तथा श्री प्रसाद की पत्नी विद्यावती देवी है शामिल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भेड़िया में रविवार की रात मुख्य मार्ग पर शौच करने के विवाद में दो पक्षों के विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान तीनभेड़िया निवासी मेघनाथ शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा तथा श्री प्रसाद की पत्नी विद्यावती देवी के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल गुलाम अली और उसके पुत्र आसिफ राजा को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके घर से दस बम, एक पिस्टल, एवं चार गोली को बरामद किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को भी कैंप जारी रखा।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला विद्यापति देवी सड़क के किनारे शौच करने के लिए गई थी।

पास में ही गुलाम अली का घर है। गुलाम द्वारा शौच कर रही महिला को उक्त स्थान पर शौच करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर गुलाम अली एवं उसके पुत्र आसिफ राजा के द्वारा गोली फायर की गई। इस दौरान गोली विद्यावती देवी के पैर में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे युवक अरविंद शर्मा के भी पैर में गोली लग गई। फायरिंग की घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ फिरोज आलम, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआइ रामविनय शर्मा, एएसआइ राजकुमार कश्यप दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गोली विद्यापति देवी एवं अरविंद कुमार शर्मा के पैर में लगी है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलाम अली एवं उसके पुत्र आसिफ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026