बड़हरिया के मजदूर की भटनी में ट्रेन से गिरकर मौत

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक मजदूर की बुधवार की रात भटनी जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधु पंडित के पुत्र ओसिहर पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ओसिहर पंडित काठगोदाम एक्सप्रेस से जिउतिया पर्व पर घर लौट रहे थे। तभी उनका पैर फिसलने से ट्रेन से गिर मौत हो गई। उनके पास से मिली डायरी में अंकित नंबर से पुलिस ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। सूचना मिलते स्वजन वहां पहुंच शव की पहचान किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।बताया जाता कि ओसिहर पंडित करीब 12 वर्ष से पूणे में राजमिस्त्री का काम करते थे।

वे वहां अपने परिवार के साथ रहते थे। एक माह पूर्व उनकी पत्नी पिंकी देवी घर आई थी। ओसिहर पंडित भी घर आ रहे थे। इस दौरान भटनी जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्नी पिंकी देवी, मां लालमुनी देवी, पिता बंधु पंडित समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को सात बच्चे हैं। ओसिहर पंडित घर का कमाऊ सदस्य था। उनके निधन पर ग्रामीण शिवजी पंडित, विद्याभूषण यादव, शंकर पंडित, सुरेंद्र पंडित, ओमप्रकाश पंडित, दिनेश पंडित, विगन पंडित आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026