परवेज अख्तर, सिवान:- जिले के बड़हरिया मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक के नीचे से बुधवार को बाइक चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से पुलिस ने मास्टर चाबी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना के हबीबपुर निवासी युवक जिकरुल्लाह फारूकी अपना बाइक बैंक के पास खड़ी करके बैंक में चले गए। तभी चोर बाइक का हैंडल खोल कर बाइक लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा किया। उसे बड़हरिया के तरवारा रोड के रामजानकी मठ के पास पकड़ लिया गया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया चोर गोपालगज जिला के धर्मपरसा गांव का प्रदीप राम है। पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर से कुछ और लोगों की सुराग मिला है । संदिग्ध स्थानों पर छापामारी जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…