बड़हरिया: मुसेहरी ने सवरेजी को सात विकेट से हराया

  • मैन आफ द मैच का पुरस्कार मुसेहरी के अप्पू को
  • दूसरे मैच में सुंदरी के नीतीश ने खेली 100 की पारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह के नूराहाता बंगला के मैदान में आयोजित श्री प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन का पहला मैच दानिश एलेवन सवरेजी मीरगंज व हसन एलेवन मुसेहरी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सवरेजी की टीम 11. 5 ओवर 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में मुसेहरी की टीम ने 9.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान लक्ष्य प्राप्त कर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुसेहरी के खिलाड़ी अप्पू कुमार को एहसानुल हक द्वारा एक हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे राउंड का मैच अनुराग एलेवन सुंदरी व केजीएन एलेवन लाइन बाजार के बीच खेला गया।

सुंदरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 232 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुराग एलेवन के खिलाड़ी नितीश कुमार सिंह को दिया गया। जिन्होंने 40 गेंद में 100 रन बनाया। दूसरी पारी खेलने उतरी केजीएन एलेवन लाइन बाजार की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन ही बना पाई। इस तरह अनुराग एलेवन सुंदरी के टीम ने 38 रन से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि बीसीए स्टेट पैनल के अंपायर राजेश यादव, अध्यक्ष इरफान सैफी, मुखिया संजय प्रसाद, सरवर खान उर्फ भोलू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024