✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हलीम टोला से अपहृत किशोर तौफीक राजा को मंगलवार की सुबह हबीबपुर से एएसआइ राजकुमार कश्यप ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस बरामद किशोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका फर्द बयान कराया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि प्रखंड के हलीम टोला गांव निवासी तौफीक राजा पांच अगस्त को गायब हो गया था। इस मामले में उसकी बहन शाइस्ता परवीन ने थाना में आवेदन देकर अपनी फुआ जामो थाना के रघुनाथपुर निवासी मुन्नी खातून को नामजद की थी। इसके बाद उसने एसडीपीओ, एसपी से भी भाई की बरामदगी के लिए गुहार लगाई थी। तौफीक राजा की बरामदगी के पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिलने पर एएसआइ राजकुमार कश्यप ने हबीबपुर से तौफीक राजा को सकुशल बरामद कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…