बड़हरिया: व्यवसायियों ने अपराध पर नियंत्रण को ले चौक-चौराहे पर सीसी कैमरा लगाने का लिया निर्णय

बैठक में 18 दिसंबर को मजबूत बाजार समिति का गठन करने का निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड स्थित एक मैरेज हाल परिसर में रविवार को प्रखंड के सभी व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के उपाध्यक्ष सह व्यवसायी अरविंद श्रीवास्तव और इम्तेयाज अहमद खान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव करा एक मजबूत व्यवसायी संघ का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में 18 दिसंबर को व्यवसायी संघ का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही अपराध पर नियंत्रण के लिए चंदा एकत्रित कर जामो चौक और थाना चौक पर सीसी कैमरा लगाकर इसका मानिटरिंग का जिम्मा थाने को सौंपने पर सहमति बनाई।

सीसी कैमरा लगाने के लिए दुकानदारों का चयन किया गया। बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष झगरु यादव, इकरामुल हक, इम्तेयाज अहमद खान, राजकिशोर प्रसाद, अजय यादव, उमाशंकर साह, नाजिर अहमद, विजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार भोला, ओमप्रकाश पांडेय, जावेद अख्तर, रामाश्रय यादव, अवध जायसवाल, जनार्दन प्रसाद, गुडडू सोनी, राजकिशोर उर्फ लड्डू कुमार यादव, सोनू यादव, परमात्मा सोनी, नेसार अहमद, दामोदर, पंकज कुमार, संजय कुमार, अंसार अहमद, ललन यादव सहित काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026