परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया में शुक्रवार की रात युवक का शव पहुंचते ही गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सुरहिया निवासी युसूफ अंसारी के पुत्र मुर्तजा अंसारी के रूप में हुई है। वहीं आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि मुर्तुजा अंसारी करीब छह वर्ष से दुबई स्थित टीसीटीआइ कंपनी में काम करते थे। वे पांच माह पहले दुबई गए थे।
वे 16 सितंबर की सुबह दुबई स्थित अपने आवास पहुंचे, उनके सीने में दर्द हुआ और कुछ देर में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। स्वजनों की मांग पर उनका शव शुक्रवार की रात गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य जुल्फिकार अहमद मीठू बाबू, रहीमुद्दीन खान, मो. शर्फुद्दीन अली, युनूस अली आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। मृतक को दो पुत्री तथा एक पुत्र है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…