परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सिवान-जामो मुख्य पथ स्थित खोरीपाकड़ गांव के समीप नीलगाय से टकराने से बाइक सवार तीन लाेग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी स्वामीनाथ राम के पुत्र विनय कुमार और श्यामदेव राम के पुत्र राजेश राम और राजेश राम की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं से आ रहे थे तभी सामने से आ रही नीलगाय से टकराने से घायल हो गए।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…