बड़हरिया: कार की चपेट में आने से सब्जी दुकानदार घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा गांव के समीप गुरुवार की रात कार की चपेट में आने से एक सब्जी दुकानदार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद घायल काे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में लाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कोइरीगांवा निवासी द्वारिका प्रसाद के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि द्वारिका प्रसाद गुरुवार की रात करबला बाजार स्थित अपनी सब्जी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। कोइरीगांवा गांव में सड़क पार कर रहे थे तभी तेज गति से जा रही कार ने उनकी साइकिल में धक्का मार दिया जिससे वे घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026