Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया में निर्दलीय प्रत्यासी बना रहे है लड़ाई को और रोचक, दिलचस्प मुकाबला का संकेत !

परवेज़ अख्तर/सिवान :

जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चुनावी सरगर्मी अपने उरूज पे है।मैदान में उतरे सभी प्रत्यासी अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। जोर आजमाइश करने में कोई भी प्रत्यासी किसी से पीछे नही दिख रहे है। सभी प्रत्यासी अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए है। लेकिन मतदाता की चुप्पी से प्रत्याशियों को यह आंकड़ा लगाना मुश्किल हो रहा है कि आगामी 3 नवम्बर को यह चुनाव किसके पक्ष में मतदाता अपनी-अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्यासी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है।

बतादें की इस विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन से वर्तमान विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह, महागठबंधन से श्री बच्चा जी पांडेय, रालोसपा से वंदना सिंह कुशवाहा, लोजपा से वीर बहादुर सिंह, निर्दलीय प्रत्याशियों में क्रमशः रिज़वान अहमद, डॉक्टर अशरफ अंसारी, मुजफ्फर ईमाम, अनिल गिरी, तौसीफ उर्फ बंटी समेत अन्य लोग शामिल है। लेकिन सिवान ऑनलाइन न्यूज़ के सर्वेक्षण में यह बात सामने उभर कर आ रही है कि इस विधानसभा क्षेत्र मे निर्दलीय प्रत्यासी दिन पे दिन लड़ाई को और रोचक बनाते जा रहे है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अगर इसी तरह निर्दलीय प्रत्यासी मैदान में डटे रहें तो इस विधानसभा क्षेत्र मे लड़ाई काफी दिलचस्प होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026