परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भामोपाली गांव में गुरुवार की देर संध्या “करिश्मा जानेमन” को लेकर हुई विवाद में i20 कार से कुचलकर एक 20 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है।उक्त घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।उक्त घटना में अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में तीन युवकों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समीम अहमद ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद i20 कार चालक अपनी गाड़ी लेकर बड़हरिया की ओर भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान अंगूठा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है।
जबकि घायलों में क्रमशः प्रिंस कुमार सिंह (18 वर्ष)पिता अवध किशोर सिंह व राजन कुमार साह(20 वर्ष) पिता राजेश्वर साह हैं।जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की सूचना जैसे ही गांव के अन्य लोगों तथा परिजनों को मिली तो वे गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल पहुंचकर घायल दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिए।जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।उधर नगर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक सूरज कुमार को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली तो श्री कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा मामले को शांत कराया।मृतक के परिजन दोनों घायल युवकों पर भामोपाली गांव का चर्चित किन्नर “करिश्मा जानेमन” को लेकर हुए विवाद में युवक की कार से कुचलकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर खबर प्रेषण तक पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों का फर्द बयान नहीं लिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…