परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में कई विद्यालयों में वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक प्रभार में हैं। इस संबंध में योगापुर मध्य विद्यालय के शिक्षक रजनीकांत सिंह ने प्रभारी बीईओ सह डीपीओ अशोक कुमार पांडेय को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा है कि प्रखंड में आधा दर्जन से अधिक प्रशिक्षित शिक्षक भी है, वह शिक्षा विभाग की मेहरबानी से अभी तक अपने सेवा में बने हुए हैं।
उन्होंने कहा है कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में आया है। इस पर संबंधित पदाधिकारी से बात करके इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह डीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…