परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की एक महिला के साथ गांव के ही पांच लोगों ने गाली-गलौज की व उसके बेटे के साथ मारपीट भी की. घटना 8 जून की रात की बताई जाती है. मामले में पीड़ित महिला व उसरी निवासी हरेंद्र सिंह की पत्नी लीलावती देवी के बयान पर बुधवार को थाने में कांड संख्या 277/21 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है की 8 जून की रात गांव के सत्यदेव सहनी, पीयूष कुमार समेत पांच लोग हांथ में लाठी-डंडा, चाकू आदि लेकर मेरे घर आये व गाली देते हुए मुझे घर से बाहर निकलने को कहा.
तब मैं डर से दरवाजा बंद कर रही थी की सत्यदेव सहनी ने मुझे पकड़ कर बाहर खींचा. जिससे मैं अर्धनग्न हो गई व बचाने आये मेरे बेटे अजित कुमार सिंह के साथ भी मारपीट की गई. साथ ही गले से मंगलसूत्र छीन लाठी से मारकर साइकिल व दालान का करकट तोड़फोड़ दिया. बेटे का इलाज सीएचसी में कराने के बाद रिश्तेदारों से राय-सलाह लेकर बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…