परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में 11 फरवरी की रात मोटर पार्ट्स की दुकान में चाेरी करने के क्रम में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि दाे अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्ति के पास पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त की गई कार एवं चोरी की सामान बरामद की। इस मामले में दुकान मालिक हुस्सेपुर निवासी विकास कुमार के बयान पर चोरी की प्राथमिकी कराई गई थी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सिवान के इस्लामिया नगर निवासी राहुल उर्फ सुनील सिंह है। जबकि भागने वालों में हुसैनगंज के सुरापुर निवासी लालू कुमार महतो तथा प्रदीप महतो की तलाश की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…