परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया निवासी श्रीकांत गांव में दो पक्षों में मारपीट को लेकर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। मामले में एक पक्ष के गणेश राय ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आठ सितंबर को गांव के धर्मेंद्र राय, अरविंद राय, धूपनाथ राय सहित 14 लोग दरवाजे पर आकर मशीन से घर को क्षतिग्रस्त करने लगे।
विरोध करने पर गाली गलौज कर मेरी पुत्री के गले से सोने की चेन छीन लिए और धमकी देकर चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि आठ सितंबर को गांव के गणेश राय, हरेंद्र राय, अंकित कुमार सहित पांच लोग मेरे दरवाजे पर आकर ईंट-पत्थर से मारने लगे और मेरे गले से सोने की चेन छीन लिए। पुलिस दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…