परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव निवासी लालबाबू साह की विधवा पानपति देवी ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर पड़ोसियों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो रहे थे। तभी उनके पड़ोसियों द्वारा झोपड़ी में आग लगा दी गई।
आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में धान की फसल, हरा पेड़ समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ ही झोपड़ी में बंधी गाय व बकरी भी आंशिक रूप से झुलस कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें बचा लिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…