बसंतपुर: राशि उठाकर आवास कार्य प्रारंभ नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम ने सोमवार को प्रखंड के राजापुर और बैजू बरहोगा पंचायत में आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वैसे लाभुकों जिन्होंने राशि उठाकर लंबे समय से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया है उन्हें 48 घंटों में आवास कार्य प्रारंभ कर 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी। बीडीओ ने कहा कि कार्य आरंभ नहीं होने पर 14 दिसंबर को प्राथमिकी कर नीलाम पत्र की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी एवं ब्याज सहित राशि वसूली भी की जाएगी।

ज्ञात हो कि सभी लाभुकों को सफेद एवं लाल नोटिस देते हुए कई बार आवास सहायक द्वारा चेतावनी भी दी जा चुकी है। बीडीओ ने बताया कि वैसे सभी लाभुक जो इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी हैं और अभी तक आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं वे अविलंब कार्य आरंभ कर 31 दिसंबर तक अवश्य पूर्ण करा लें, अन्यथा कानूनी कर्रवाई के साथ राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि बलथरा की विमला देवी, उसरी की राजमणि देवी, उसरी की शकीला खातून, सेरिया की बबीता देवी, बरहोगा की विमला देवी तथा डिंपल कुमारी ने राशि का उठाव कर अभी तक कार्य आरंभ नहीं की है। इन्हें शीघ्र ही कार्य आरंभ कराने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026