परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी होरील महतो ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर 4500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि मंगलवार को जब बाजार से घर लौट रहा था तभी गांव के ही मनोज राय, मुन्ना कुमार तथा लक्ष्मीना देवी रास्ते में घेर कर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे तथा 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। मेरे द्वारा शोर मचाने पर जेब से 4500 रुपये छीन लिए। स्थानीय लोगों की मदद से मेरा इलाज अस्पताल में कराया गया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…