परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम बसावं तुरहा टोली में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद पुलिस ने बरामद देसी शराब को जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाज को थाना लाया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज व बसावं तुरहा टोली निवासी राजकिशोर साह को कोरोना जांच के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद थानाक्षेत्र में शराब बनाने व बिक्री की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है. सभी चौकीदारों को भी सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में शराब से जुड़ी हर गतिविधियों की तत्काल सूचना दें. किसी भी सूरत में शराब के धंधे में जुटे लोगों को बख्शा नही जाएगा. छापेमारी टीम में पुलिस जिला बल के सिपाही प्रणव कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…