बसंतपुर: बीडीओ ने दो पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से शोकाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर बीडीओ रज्जन लाल निगम ने शुक्रवार को राजापुर व बैजू बरहोगा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से कर्मियों में हडकंप मच गया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का गंभीरतापूर्व जायजा लिया। साथ ही बिना सूचना के गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सबसे पहले बैजू बरहोगा पंचायत सरकार भवन पहुंचे। जहां पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति से यह स्पष्ट है कि समय पर ध्यान ना देकर मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।

वहीं राजापुर पंचायत भवन पर कार्यपालक सहायक पुष्पा कुमारी, ग्रामीण आवास सहायक चंदन कुमार त्रिपाठी तथा पंचायत रोजगार सेवक सौरभ कुमार उपस्थित पाए गए। इस दौरान अनुपस्थित कर्मियो से समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई। साथ ही स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही होने पर कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। कहा कि सबको आरटीपीएस के साथ-साथ सभी योजनाओं का लाभ परस्पर दी जाए। ताकि आमजनों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। मौके पर प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया शिवजी राय, मेघनाथ पासवान आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026