बसंतपुर: बीडीओ ने विभाग की साइट पर मापीपुस्त को अपलोड करने का दिया निर्देश

अनाधिकृत लोगों से कराई गई मापी पर होगी कारवाई

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओ का प्रभार एवं मापीपुस्त को पंचायती राज के साइट पर अपलोड करने के निर्देश के बावजूद प्रगति संतोषजनक नही होने पर बीडीओ रज्जन लाल निगम ने नाराजगी जताई है.जांच के दौरान बीडीओ को पचरुखी के जसौली निवासी नंदकिशोर के बारे में ज्ञात होने पर उन्हें प्रखंड कार्यालय बुलाया गया. सोमवार को राजापुर पंचायत की पूर्व मुखिया गीता देवी के आवास पर जाकर मापीपुस्त की पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पता चला कि अवैध रुप से अनाधिकृत व्यक्ति दिग्विजय मणि त्रिपाठी के नाम से अधिकांश मापीपुस्त बनाया गया है.

जांच में सरकार के द्वारा बसंतपुर प्रखंड में पदस्थापित कनीय अभियंता मुकेश कुमार व चंदन कुमार से मुख्यमंत्री नलजल योजना की मापीपुस्त बनाने वाले से मापीपुस्त नही बनवाया जा रहा है. ऐसे मामले कुमकुमपुर, मोलनापुर, बैजुबरहोगा, राजापुर, सूर्यपुरा में अधिकांश है. बीडीओ रज्जन लाल निगम ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा गया है कि फर्जी मापीपुस्त जांच में पकड़ी गई तो संवंधित सभी दोषियों पर कठोर कारवाई की जाएगी. साथ ही राशि वसूली भी होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026