बसंतपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत भव्या कार्यक्रम शुरू

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत भव्या कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रवि रंजन ने बताया कि ओपीडी में मरीजों के इलाज की प्रक्रिया पेपरलेस शुरू हो गई है। इसमें मरीज का सारा रिकार्ड कंप्यूटर में सुरक्षित हो जाएगा। मरीज या चिकित्सक जब भी अपने बारे में कौन सी बीमारी थी, किस दवा का उपयोग किए थे जानना चाहेंगे, टोकन नंबर से सारे रिकार्ड कंप्यूटर में आ जाएंगे।

इतना नहीं रजिस्ट्रेशन के बाद कंप्यूटर से किस चीज की जांच करनी है, वह स्पष्ट हो जाएगा, पूरी प्रक्रिया के बाद मरीज से जुड़ी जानकारी ओपीडी चिकित्सक के पास आएगी और वे दवा लिख देंगे। पुनः सभी जानकारी दवा वितरण काउंटर के कंप्यूटर में चली जाएगी, इससे मरीज को दवा देकर कर्मी मरीज को यह बता पाएंगे कि कौन सी दवा कैसे लेनी है। मंगलवार को लकड़ीनवीगंज की सबेया खातून का इस विधि से दवा कंप्यूटर से लिखकर वितरण किया गया, हालांकि अभी कुछ कर्मियों को परेशानी हो रही है, नेट की गड़बड़ी भी हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024