बसंतपुर: अभिनंदन समारोह में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के उसरी तख्त गांव में रविवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुर्तुजा अली कैसर को बिहार राज्य जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदेश महतो ने किया। कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य समेत अन्य अतिथियों को भी पुष्प माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुर्तजा अली कैसर ने अल्पसंख्यकों के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं की विस्तृत चर्चा की तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे विकास पुरुष बताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारों के लिए प्रारंभ किए गए रोजगार योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा मुख्यमंत्री के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। समारोह को पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संदेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, रंजीत प्रसाद यादव, प्रभुनाथ महतो, मुन्ना अंसारी, महमूद आलम अंसारी, शैलेंद्र महतो, भुनेश्वर राम, दिलीप प्रसाद, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ साह आदि संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026