परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में एनएच 227 ए पर बुधवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बसांव टोला नगर निवासी शिव कुमार के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर सुघरी गांव में पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसांव टोला नगरी निवासी पप्पू कुमार बसंतपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक घर लौट रहे थे। जब वे बसंतपुर कोड़र केरोसिन टंकी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिवान जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी एनएच 227 के समीप से पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि चालक के साथ ट्रक पकड़ लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…