बसंतपुर: बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी सह पूर्व प्रमुख पति को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान :
बसंतपुर के पुरानी बाजार के ज्योति ज्वेलर्स के मालिक सह पूर्व प्रमुख पति करहीं खुर्द के मुंगालाल प्रसाद को दो बाइक पर चार हथियार बंद अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम गोली मार दी और कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घायल व्यवसायी को लोगों ने आनन फानन में बसंतपुर पीएचसी लाया।जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पूर्व प्रमुख पति सह दुकानदार अपने दुकान में बैठे थे।तभी दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे और लूट की नियत से उन्हें गोली दाग दी।उसके बाद दहशत मचाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। इधर पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।इस घटना के बाद से पुरानी बाजार बंद हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा व चार जिंदा गोली बरामद किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026