✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ में 29 सितंबर को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। पहले पक्ष के प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को दुकान की नींव का कार्य कर रहा था, तभी गांव के ही सचिन शर्मा, राजकुमार शर्मा, लाल मोहर शर्मा सहित पांच लोग आए और गाली गलौज व मारपीट करने लगे।
इस दौरान उन लोग ने जेब से 20 हजार रुपये छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के लालमोहर शर्मा की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि 29 सितंबर को सभी आराेपित मेरे जमीन में जबरन नींव का कार्य करा रहे थे। इसका विरोध करने पर प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, लाल बहादुर साह सहित पांच लोग मारपीट कर मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिए। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…