बसंतपुर: कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए चलाया अभियान

  • भीड़-भाड़ वाले जगहों पर चला मास्क चेकिंग अभियान
  • पीएचसी में कोरोना संक्रमण जांच के लिए खोले गए कैंप

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण का नया वैरीअंट तेजी से फैल रहा है। इससे बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं। नए वैरीअंट के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तत्परता से अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड के पीएचसी में लोगों की कोरोना वायरस टेस्टिंग कैंप खोले गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। उन्हें संक्रमण से उबरने के लिए तत्काल आवश्यक मेडिसिन दी जा रही है। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा मुख्य आवागमन वाले क्षेत्र व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

संक्रमित लोगों को दी जा रही मेडिसिन किट

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादा संख्या लोगों को कोविड-19 कीट दी जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों को होम आइसोलेट करते हुए उन्हें आवश्यक मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद ने बताया कि एंटीजन जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल मेडिसिन कीट दी जाती है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट किया जाता है।

15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को दिया गया वैक्सीन

बसंतपुर स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधवार को 15 से 18 आयु वर्ग के 102 बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुमार रवि रंजन ने टीकाकरण का जायजा लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय शंकर पांडेय व स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024