परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की हत्या के विरोध में बुधवार की शाम युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च खोरीपाकर से धरीक्षन बाबा स्थान होते हुए कुमकुमपुर गांव तक निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल लोग मौन धारण किए हुए थे।
इस दौरान युवाओं ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। कैंडल मार्च में अमरेंद्र कुमार, रामबली कुमार, रंजय पांडेय, रितेश कुमार, संजीत कुमार समेत दर्जनों शामिल थे। इधर आरोपितों की गिरफ्तारी को ले पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपित फरार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…