परवेज अख्तर/सिवान : बसंतपुर मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कोविड-19 के वैक्सीन की दूसरी डोज ली. वैक्सीन लेने के बाद पूर्व विधायक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वेटिंग एरिया में आधा घंटे तक बैठे रहे. इस दौरान पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग स्वास्थ्यकर्मी करते रहे. टीका लेने के बाद पूर्व विधायक ने कोविशिल्ड वैक्सीन को सबसे सुरक्षित बताया व कहा कि लोगों को आगे बढ़ कर कोरोना का टीका लेना चाहिए. ताकि कोरोना के खतरे को जड़ से समाप्त किया जा सके.
साथ ही शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किये गए चार सेंटरों में से समरदह में 108, बसावं में 36, सोहिलपट्टी में 103 व बसंतपुर पीएचसी में 114 लोगों को सामाचार प्रेषण तक कोरोना का टीका लग चुका था. हेल्थ मैनेजर बी.के. सिंह ने बताया की सीएचसी में शनिवार को रैपिड एंटीजन किट से 45 लोगों की जांच की गई. जिसमे भगवानपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत कर्मी पॉजिटिव पाया गया. साथ ही आरटीपीसीआर के लिए 30 लोगों का सैंपल भी लिया गया है. मौके पर अम्बुज कुमार, चंदन कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मियों मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…