परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों के आपदा से प्रभावित 12 परिवार के बीच आपदा प्रबंधन मद से प्रत्येक परिवार को 13 हजार 900 रुपये का चेक प्रदान किया गया तथा इसका सही उपयोग करने की सलाह दी गई। पीड़ितों को चेक प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, सीओ सुनील कुमार तथा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
चेक पाने वाले लाभुकों में बसंतपुर निवासी विक्रम साह, लालती देवी, देवरती देवी, संजू देवी, राधिका देवी, प्रमिला देवी, वीरेंद्र राय, गीता देवी, जानकी नगर के चंदन कुमार साह, कुंदन कुमार साह, पिंटू कुमार साह तथा राजापुर के बुच्ची राय शामिल थी। चेक वितरण के दौरान कुमकुमपुर पंचायत के मुखिया छोटेलाल चौधरी, राजापुर के शिवजी राय, उपेंद्र साह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…