परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में कलवार समाज द्वारा अपने कुल देवता बलभद्र पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलवार समाज के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा एक-दूसरे से परिचय किया। कार्यक्रम के आरंभ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुल देवता बलभद्र की प्रतिमा स्थापित की गई।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना, हवन आरती, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में सिवान व सारण के विभिन्न जगहों से काफी संख्या में कलवार समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर आगंतुकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…