बसंतपुर: सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर सिविल सर्जन अनिल कुमार भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा कर्मियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएस ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी, रोस्टर आदि का निरीक्षण किया। तत्पश्चात ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रसव कक्ष, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना जांच को देखा तथा इसमें तेजी लाने की बात कही। कर्मियों ने सप्ताह में तीन दिन मरीजों का एक्सरे करने की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रवि रंजन के उपस्थित नहीं होने पर सीएस ने इसका कारण पूछा। वहीं कर्मियों ने बताया कि प्रभारी की मां की तबियत खराब रहने के कारण इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हैं। इसपर सीएस ने आवेदन की मांग की। वहीं प्रधान लिपिक ने अवकाश का आवेदन सीएस के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा सीएस ने मलेरिया विभाग का जायजा लिया। इस मौके डा. कुमारी मेनका, साकेत कुमार पांडेय, अवनीश कुमार, चंदन कुमार, रेमी फर्नांडीस, सरफराज अहमद, मुस्ताक अली, ललन कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026