बसंतपुर: दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों के साथ हिंदू भी हुए शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में शुक्रवार की शाम पूर्व जिला पार्षद अवध किशोर सिंह द्वारा दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में रोजेदारों समेत हिंदुओं ने भी भाग लिया। ज्ञात हो कि पूर्व जिला पार्षद द्वारा यह कार्यक्रम 15 वर्षाें से लकड़ी नबीगंज, भगवानपुर हाट व बसंतपुर में आयोजित की जा रही है।

इस कार्यक्रम में मुस्लिम भाई श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं और उनका सहयोग हिंदू भी करते हैं। इस मौके पर सभी को आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने के साथ शुभकामनाएंं दी गई। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मुकुंद शर्मा, मुन्ना सिंह, वकील भगत, किशोर चौरसिया, संतोष कुमार, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026