परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला इकाई के तत्वाधान में प्राधिकार पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह तथा पीएलवी शैलेश कुमार के नेतृत्व में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नालसा आई (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं तथा नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के तहत नशा के दुष्प्रभाव पर विचार विमर्श किया गया।
अधिवक्ता परशुराम सिंह ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का जीवन खुशहाल नहीं रहता। बेहतर समाज निर्माण के लिए नशा छोड़ना जरूरी है। कहा कि नशाखोरी भारतीय समाज में बड़ी समस्या बन चुकी हैं। लोग जीवन के तनाव व विफलताओं से पीछा छुड़ाने के लिए नशे की लत का सहारा लेते हैं। ह्रदय की पवित्रता व विचारों की शुद्धता के लिए नशा मुक्ति बेहद जरूरी है। मौके पर प्राचार्य विजय शंकर पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, जयप्रकाश राम समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…