बसंतपुर: अनियमितता के आरोप में डीईओ ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही शामपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) के पत्रांक 944 दिनांक 25/5/ 23 के आलोक में अनियमितता व अनुशासनहीनता को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बीते दिनों विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा अभिलेखों का अवलोकन नहीं कराए जाने एवं स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने के कारण, विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद पाए जाने, अनुशासनहीनता, स्वच्छता एवं उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना को लेकर डीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र को मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पचरुखी का कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं इनके विरुद्ध प्रपत्र ‘ क ‘ (आरोप पत्र) अलग से निर्गत करने का निर्देश दिया है। इस आदेश को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में बीईओ विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में हमें कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026