बसंतपुर: शिक्षा विभाग के उप सचिव ने किया विद्यालय का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर शिक्षा विभाग के उप सचिव (पटना) के शाहजहां ने शुक्रवार को बसंतपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य विजय शंकर पांडेय के साथ स्मार्ट क्लास का जायजा लिया तथा छात्राओं से प्रश्न पूछे जिसका छात्राओं ने जवाब दिया। उसके बाद पुस्तकालय, प्रयोग शाला, शौचालय, वर्ग कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में विद्यालय में जमा राशि को नियमानुसार खर्च की जाए। उन्होंने विद्यालय के प्रांगण को समतल कराने की बात कही।

छात्र- छात्राओं को साप्ताहिक तथा मासिक टेस्ट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाय। विद्यालय में स्थापित आधार कार्ड बनाने वाली मशीनों की जांच भी की गई। ज्ञात हो कि बुधवार से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का (जिनकी आयु 18 साल से कम है) उनका नया आधार कार्ड या आधार कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है उसे सुधार करने की प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर शिक्षक राज कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, सुषमा कुमारी, कुमारी रागिनी, नंदलाल यादव, आशिफ नवाज आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024