परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर नगर पंचायत सभागार भवन में बुधवार को मुख्य पार्षद अमित कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यपालक पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक में विकास संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शहरी आवास तथा शौचालय का निर्माण, प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक शौचालय, प्रखंड में वार्ड सभा भवन का निर्माण, कार्यालय में दो महिला कर्मियों के नाम पर मासिक वेतन में घोटाले की जांच, पूर्व में मांगी गई सूचना पर चर्चा, वार्ड पार्षदों की खाता खोलने, स्कूल का सौंदीकरण, प्रत्येक गांव में शवदाह गृह का निर्माण, पलंबर तथा विद्युत मिस्त्री की बहाली, बसंतपुर में प्रधान सहायक की नियुक्ति आदि प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह, वार्ड पार्षद संजय प्रसाद, कमल प्रसाद, चंदा देवी, वीरेश राम, कृष्णा सिंह, समुंद्री देवी, अख्तरी बेगम, रुखशाना परवीन, सविता देवी, निशा कुमारी, शैलेश तिवारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…