परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक पंचायत में प्रति एक हजार की जनसंख्या में 50 लोगों की जांच की जाएगी। रोगी की पहचान होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी जांच कर छह माह का दवा उसे मुफ्त में दिया जाएगा।
इसके बाद डीबीटी के माध्यम से रोगी को पांच सौ रुपये प्रति माह पौष्टिक भोजन के लिए दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से प्रचार प्रसार के साथ उन्हें जागरूक करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर, पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी, रानी सोनी, मुखिया आदित्य आनंद, छोटेलाल चौधरी, शिवजी राय, राम पारस राय आदि मौजूद थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…