बसंतपुर: किसान सभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में सोमवार को जिला किसान सभा की बैठक संगठन के सुरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अंचल तथा जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए कार्यक्रम तैयार किया गया।

सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिला सम्मेलन अफराद मोड़ पर वीणा मिश्र प्रोजेक्ट विद्यालय प्लस टू में आठ अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय किसान नेता भाग लेंगे। इस मौके पर संगठन की मजबूती के साथ विभिन्न समस्याओं तथा उसके निदान पर चर्चा किया जाएगा। बैठक में किसान जिला सचिव राजेंद्र सिंह, भाकपा जिला सचिव तारकेश्वर यादव, वागेश्वर प्रसाद, ललन प्रसाद, नंदू राय, रामप्रीत राय, रवींद्र सिंह, आदि आदि मौजूद थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026