बसंतपुर: जदयू की बैठक में भीम चौपाल की सफलता पर विचार विमर्श

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में मंगलवार को जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांच मार्च को अनुमंडल स्तर पर आयाेजित भीम चौपाल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू को पटना शहर से काफी लगाव था, इसलिए राष्ट्रपति बनने के पहले और बाद में अपना जीवन यहां गुजारी थी।

इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही पांच मार्च को अनुमंडल स्तर पर आयोजित भीम चौपाल में सबको अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। जदयू के निकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पांच मार्च को सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक सिवान मुख्यालय तथा अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक महाराजगंज मुख्यालय में बैठक होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह एवं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष सैयद नजमुल होदा ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार, संदेश महतो, मनोज सिंह, राजेश प्रसाद, मुर्तजा अली कैसर, आशुतोष कुमार सिंह, नौशाद अली, शैलेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024