बसंतपुर: 215 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में शनिवार को शिविर आयोजित कर 215 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। उपकरण पाते ही दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। बताते हैं कि मुख्यालय स्थित खेल मैदान परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर (उत्तर प्रदेश) के सौजन्य व जिला प्रशासन के सहयोग से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा बसंतपुर तथा लकड़ी नबीगंज के कुल 215 दिव्यांगजनों के बीच आवश्यकतानुसार ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, वैशाखी, श्रवण यंत्र, ब्रेन केन, स्मार्ट फोन आदि उपकरण का वितरण किया गया।

साथ ही उन्हें माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि दिव्यांगजन भी सामान्य लोगों की तरह अपने स्तर से जीवन जीने का हकदार हैं। इनका सम्मान सभी लोगों को करना चाहिए तथा इनकी मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा मेरा प्रयास है कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में सभी दिव्यांगजनों को सभी तरह के उपकरण मिले। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न कंपनी का सहयोग सराहनीय है। मौके पर भाजपा के रंजीत प्रसाद, प्रमोद कुमार तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, पुष्पेंद्र पांडेय, यशवंत सिंह, सोनू सिंह, कुबेर प्रसाद समेत काफी संख्या में दिव्यांगजन व उनके अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024