परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के हुसेपुरनन्द महादलित बस्ती में पिरौटा भारत गैस एजेंसी बनियापुर द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। वितरण जिला अनुश्रवण समिति सदस्य त्रिभुवन राम ने किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गैस चूल्हा व कनेक्शन मिलने से महिलाओं को धुंआ से मुक्ति मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। गैस का कनेक्शन मिलने से महिलाओं में काफी खुशी थी। मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर राम सूरत राम, संचालक डॉ. रंजीत कुमार, भाजपा के वृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू, नरेश कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह, रेखा देवी, परमेश्वर राम थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…