बसंतपुर: जल जीवन हरियाली के तहत लगाए गए दर्जनों पौधे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में बुधवार को जल जीवन हरियाली के तहत एक दर्जन छायादार व फूल के पौधे प्राचार्य उर्मिला के नेतृत्व में शिक्षको तथा छात्राओं द्वारा लगाया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि धरती को हरा भरा बनाकर ही पर्यावरण की रक्षा किया जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम लोग भी स्वास्थ्य रहे सकते हैं।

वन की सुरक्षा को ले हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा भरा बनाना होगा, ताकि आनेवाली हमारी पीढ़ी इसका लाभ उठा सके। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा छात्राओं से एक-एक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर निजामुद्दीन, निर्बोध कुमार, अमित कुमार सिंह, राकेश कुमार राम, श्वेता कुमारी, शैल गुप्ता, मुंशीलाल प्रसाद, प्रीति कुमारी, सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026