परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के महाराजगंज स्थित एक होटल में रविवार को अखिल भारतीय रौनियार समाज बैठक सुरेंद्र प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास व मजबूती पर दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस मौके पर विकास कुमार को अध्यक्ष, तारकेश्वर प्रसाद को उपाध्यक्ष, कुंदन कुमार को संगठन प्रभारी, विश्वनाथ प्रसाद को मुख्य सचेतक, कृष्णा प्रसाद को कोषाध्यक्ष, बृजकिशोर प्रसाद को सचिव चुना गया जबकि कार्यकारिणी सदस्य में प्रकाश कुमार गुप्ता उर्फ नेताजी सहित 11 सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर चयनित पदाधिकारी व सदस्यों को पद एवं गोपनीय गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मौके पर काफी संख्या में रौनियार समाज की महिलाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि किसी भी समाज का विकास उसके सामूहिकता और एकता पर निर्भर करता है। पूरे देश में रौनियार समाज अन्य वैश्य समुदाय में सर्वश्रेष्ठ है। आज हमें एक- दूसरे की जरूरत है। हमारा मकसद अपने समुदाय के बीच एक बेहतर नेटवर्किंग स्थापित कर समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने समाज के प्रति समर्पित भावना के साथ काम करने की सलाह दी। मौके पर सेवानिवृत शिक्षिका किरण गुप्ता, शिक्षिका रीता गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, पूजा गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में रौनियार समाज लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…