बसंतपुर: कुशल युवा केंद्र संचालक के सम्मानित होने पर जताई खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के राजापुर गांव स्थित सत्येंद्र सिंह एंड कंपनी के निपुण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट कुशल युवा केंद्र के संचालक आशुतोष कुमार के जिला मुख्यालय में सम्मानित होने से संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री सात निश्चय याेजनाओं में शामिल कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के ओरमा में पिछले दिनों समीक्षात्मक बैठक हुई थी। इस दौरान कार्यक्रम के रीजनल मैनेजर महेश पाटिल व अन्य ने जिले के पांच वैसे केंद्र संचालकों को सम्मानित किया था, जिन केंद्रों में अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ था। इसमें राजापुर केंद्र के आशुतोष कुमार भी शामिल थे।

इस दौरान बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी केंद्र संचालक व समन्वयकों को अधिक से अधिक बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्रा कई ऐसे कोर्स कर सकते हैं, जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती देगा। संस्थान के सत्येंद्र सिंह, रिंकी देवी, सुधा कुमारी, अर्पणा कुमारी, अलका कुमारी के अलावा छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए आशुतोष कुमार को बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024