बसंतपुर: सेवानिवृत्त प्राचार्या को समाराेह आयोजित कर दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके कार्यकाल तथा सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही वक्ताओं ने उनका स्वस्थ्य जीवन व लंबी उम्र की कामना की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए प्राचार्या के व्यक्तित्व और कार्यकाल की सराहना की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बसंतपुर इप्टा की सचिव सह शिक्षिका पूनम कुमारी ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने किया। नए प्राचार्य मनीष मिश्रा ने सबके प्रति आभार जताया।

समारोह में विधायक देवेशकांत सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, विक्रमा प्रसाद, आनंद पुष्कर, प्राचार्य विजय शंकर पांडेय, गौरव उपाध्याय, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि सेवानिवृत्त प्राचार्या क्षेत्र में कई उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आखिरी महिला विकास संस्थान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, घरेलू हिंसा पर न्याय के साथ घरों तथा परिवारों को टूटने से बचाना, कोरोना काल में गरीबों के बीच कीट का वितरण करने के अलावा महिलाओं को जनप्रतिनिधियों के लिए तैयारी कराकर चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरणा के साथ मदद करना, चुने हुए महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के साथ उनके कर्तव्यों तथा दायित्वों की जानकारी देना, गरीब छात्राओं को मदद देना आदि उनका विशिष्ट पहचान है। उर्मिला निरंकारी संगठन से जुड़ी हुई हैं एवं लोगों को भी इससे जोड़ने का कार्य करती हैं। जब उर्मिला केआरपी थी तो वह पटना में उन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिय पुरस्कृत किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026