परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक विक्रमा प्रसाद के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। अनुशासन व संस्कार विद्यालय से ही सीखने को मिलता है।
रिटायर शिक्षक के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में विद्यालय में पढ़ाई, अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था सब कुछ पर ध्यान दिया जाता रहा। रिटायर शिक्षक के साथ कई अन्य शिक्षकों को भी विद्यालय परिवार द्वारा शाल देकर सम्मानित किया। विद्यालय का प्रभार डॉ. विजय शंकर पांडेय को दिया गया। मौके पर एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, वागीन्द्र नाथ पाठक, चंद्रभान तिवारी, दिनेश चंद्र वर्मा, बासुदेव राय, उर्मिला, चंद्रिका प्रसाद यादव, रामनरेश सिंह, रामजी प्रसाद सिंह, मनोरंजन सिंह, गौरव उपाध्याय थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…