परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी चंद्रिका राम की पत्नी फुलझरिया कुंवर ने मजदूरी मांगने पर मारपीट करने का आरेाप लगाया है। उसने थाना में बुधवार को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ठेकेदार धनी महतो से अपने लड़के अवध किशोर राम द्वारा किए गए काम का रुपया मांगने गई थी।
तभी ठेकेदार सहित पांच लोगों ने मारपीट कर मुझे तथा मेरे पुत्र को घायल कर दिया तथा गले से सोना की जिउतिया छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के वकील महतो के पुत्र धनी महतो ने आरोप लगाया है कि मजदूरी का पैसा देने के लिए सुबह बुलाया तो अवध राम, चंद्रिका राम सहित तीन लोगों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…