बसंतपुर: चिकित्सक से मारपीट के आरोप में जिला पार्षद समेत व 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक के साथ हुई मारपीट में जिला पार्षद समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। चिकित्सा पदाधिकारी डा. अजीत कुमार ने अपने बयान में कहा है कि 13 अगस्त की शाम मैं स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर था। इसी क्रम में बसंतपुर की जिला पार्षद रेणु यादव 10-15 अज्ञात लोगों के साथ स्कार्पियो से आई।

मेरे पास आते ही जिला पार्षद आगबबूला होकर गाली गलौज करने लगीं और मुझसे एआरबी सूई की मांग की, मैंने पूछा कि किसको बिल्ली काटी तभी एक आपात रोगी आ गया। मैंने जिला पार्षद से कहा कि थोड़ी समय में मैं इंतजाम करके आ रहा हूं। इस पर जिला पार्षद तथा उनके साथ आए व्यक्ति द्वारा राड से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने मेरे जेब से 1500 रुपये निकाल लिया। इसके बाद सभी धमकी देते चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जिला पार्षद ने आरोप को निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026