परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना में बाइक चाेरी की दो अलग-अलग प्राथमिकी कराई गई है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाने के रतनपुरा निवासी संजय कुमार प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात पर बाइक चोरी की प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि आठ सितंबर को बसंतपुर सब्जी मंडी स्थित अपने सीएसपी के आगे बाइक खड़ी किया था जहां से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली।
काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं कोड़र निवासी दिनेश चंद्र वर्मा ने अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी की प्राथमिकी कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि नौ सितंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक खड़ी कर मेला घूमने चला गया तभी अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…